आगरालीक्स..( 2 मिनट में पूरी खबर).. आगरा की एपेक्स करियर क्लासेज के संचालक द्वारा वाटस एप पर लीक किए गए सीटेट पेपर प्रकरण का मास्टर माइंड एसटीएफ ने किया अरेस्ट। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को 50 -50हजार रुपये में बेचा गया पेपर
आगरा में रविवार को 96 केंद्रों पर सीबीएसई द्वारा सीटेट की परीक्षा कराई गई। सीटेट की पहली पारी में परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू होनी थी, इससे 30 मिनट पहले ही परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के वाटस एप ग्रुप पर सीटेट का पेपर और आंसर आ गए।
एपेक्स कोचिंग क्लास के संचालक सहित 5 अरेस्ट
इस मामले में मंगलवार को आगरा पुलिस ने आगरा कीएपेक्स कैरियर क्लासेज के संचालक विकास शर्मा, शिक्षक प्रभात, कुलदीप फौजदार, थान सिंह और माेहित यादव को अरेस्ट किया था। सात मोबाइल जब्त किए गए थे, मोबाइल में सीटेट का पेपर और सॉल्वड कॉपी मिली थी। इनके द्वारा 50- 50 हजार रुपये में सीटेट का पेपर अभ्यर्थियों को लीक किया गया था। पूछताछ में सामने आया था कि प्रतापगढ़ निवासी विकास यादव ने सीटेट का पेपर मोहित यादव को भेजा था, मोहित ने एपेक्स कोचिंग सेंटर के संचालक के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से पैसे लेकर पेपर आउट किया था।
एसटीएफ ने पकडा विकास यादव
आगरा की एसटीएफ ने प्रतापगढ़ से विकास यादव को पकड लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।