नईदिल्लीलीक्स… बजट के बाद से ही शेयर बाजार रोजाना कुलांचे भर रहा है। आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई का सेंसेक्स 417 अंकों की तेजी के साथ 51,031.39 पर खुला। इसी तरह एनएससी का निफ्टी 87 अंक की तेजी के साथ 14,952.60 पर खुला।
निफ्टी बैंक ने बनाया रिकॉर्ड
निफ्टी बैंक आज 36 हजार के पार हो गया, जो अब तक सर्वाधिक है। बजट में बैड बैंक जैसे बैंकिग सेक्टर में सुधार खासकर दो बैंकों में निजीकरण के ऐलान से बैंकिग शेयरों में जबरदस्त बढ़त देखी गई। कल गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 43 अंक की मामूली तेजी के साथ 50,212.25 पर खुला था, जो थोड़ी देर में लाल निशान पर पहुंच गया था। कारोबार के अँत में 358.54 अंकों की उछाल के साथ सेंसेक्स 50,614.29 पर बंद हुआ। बीएसई का मार्केट कैपिटाइलाजेशन दो सो लाख करोड़ के पार पहुंच गया।