Thursday , 4 June 2026
Home अध्यात्म Shat-tila Ekadashi fasting provides freedom from sins
अध्यात्मटॉप न्यूज़

Shat-tila Ekadashi fasting provides freedom from sins

135

आगरालीक्स… षटतिला एकादशी सोमवार को मनाई जाएगी। षटतिला एकदाशी व्रत रखने से मनुष्य के अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। आगरालीक्स में जानिये षटतिला एकदाशी का महत्व।

गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. हृदयरंजन शर्मा के मुताबिक माघ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाता है। पुराणों के मुताबिक अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। सौभाग्य की प्राप्ति के साथ दरिद्रता दूर होती है। माघ माह में समस्त इंद्रियों काम, क्रोध, अहंकार, बुराई आदि का त्याग कर भगवान का स्मरण करना चाहिए। तिल से बनी वस्तुओं का दान करना चाहिए। परंपरा के अनुसार कहीं प्रातः और कहीं सायंकाल षटतिला एकादशी का पूजन होता है, जो अपनी परंपरा के अनुसार किया जाता है।

षटतिला एकादशी का पूजा विधान

पूरे वर्ष में पड़ने वाली 24 एकदाशी में से इस एकादशी की पूजा थोड़ी अलग होती है। इसके लिए एक दिन पूर्व दशमी को भगवान विष्णु का स्मरण कर गोबर में तिल मिलाकर 108 उपले बनाने चाहिए। एक समय भोजन करना चाहिए। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पूजन में चंदन, अरगजा, कपूर, नैवेद्य का प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद श्रीकृष्ण के नाम का उच्चारण करते हुए अर्घ्य देना चाहिए।

सायंकाल की पूजा

एकदाशी की रात को  भगवान का भजन-कीर्तन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। पूजा के बाद छाता.तिल आदि का दान करना चाहिए। काली गाय का दान भी उत्तम माना गया है।

इस दिन तिल का महत्व

-तिल के जल से स्नान करें

-पिसे हुए तिल से उबटन करें

-तिलों का हवन करें

-तिल मिला हुआ जल पीयें

-तिल का दान किया जाए

-तिल की मिठाइयां बनई जाएं

षटतिला की तिथि मुहूर्त

एकादशी तिथि प्रारंभ सात फरवरी को प्रातः 6.27 बजे

एकादशी तिथि समाप्त आठ फरवरी को प्रातः 4.47 बजे

पारण व्रत खोलने का समय नौ फरवरी को प्रातः 7.19 से 9.11 बजे तक

पारण तिथि के दिन द्वाद्शी समात होने का समय नौ फरवरी की रात 3.19 बजे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 05 June 2026

आगरालीक्स…मेष, मिथुन, कर्क, कन्या सहित इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!