
प्रदेश के नए मेडिकल कॉलेजों को एमसीआई से मान्यता दिलवाने की कवायद चल रही है। इसके लिए फैकल्टी सहित अन्य स्टाफ की भर्ती की जा रही है, इसे देखते हुए तमाम चिकित्सा शिक्षक नए मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनने की जुगत में लगे हुए हैं। मगर शासन ने एसएन के एसपीएम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एसके मिश्रा को प्राचार्य बनाया है। इसके बाद से बंदायू मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की भर्ती के लिए सेटिंग कर रहे डॉक्टर निराश हैं। कुछ स्टाफ आगरा से भी बंदायू भेजा जा सकता है, इसे देखते हुए खलबली मची हुई है।
Leave a comment