
मामला एटा का है, मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के बेटे पुष्पेंद्र यादव ने सीओ राघवेंद्र सिंह के मोबाइल पर फोन किया। उनसे कहा कि तुम क्यों अटक रहे थे, मैं प्रचार कर रहा था और तुम कह रहे थे कि हटो हटो, इस पर सीओ ने कहा कि यह कोई बात नहीं है और हम किसी से बदतमीजी नहीं करते हैं। इस पर पुष्पेंद्र यादव ने धमकी देते हुए कहा कि मैं कुंवरपुर में हूं, तुम आ रहे हो, सीओ ने कहा कि मैं सकीट में हू, इस पर पुष्पेंद्र ने कहा कि दम है तो कुंवरपुर में आ जाओ, मैं इंतजार कर रहा हूं, इसके बाद मां की गाली देने लगा।
कप्तान से कह दे जा
इस पर सीओ ने कहा कि मैं अभी कप्तान साहब से कहता हूं, इस पर पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि कह दे जा, एक इलेक्ट्रोनिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में एसएसपी एसके वर्मा का कहना है कि सीओ राघवेंद्र ने सकीट कोतवाली में पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेेंद्र सिंह यादव का कहना है कि उनके बेटे ने किसी से अभद्रता नहीं की है, रिकॉर्डिंग की आवास की जांच कराई जाएगी।
Leave a comment