आगरालीक्स.. आगरा में विदेशी कॉल गर्ल को होटल में सप्लाई करने वाला रैकेट पकडा, विदेशी युवतियों सहित सात पर मुकदमा दर्ज। विदेशी युवती पर मिला आधार कार्ड, एक युवती का वीजा हो गया था खत्म। एक विदेशी युवती पर आधार कार्ड मिलने पर 420 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा पुलिस ने गुरुवार रात को शिल्पग्राम के पास स्थित होटल शुभ रिसॉर्ट में छापा मारा था। यहां से पुलिस ने उज्बेकिस्तान की दो युवती, विदेशी युवतियों को होटलों में सप्लाई करने वाले एजेंट भीमा और योगेश को अरेस्ट किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि भीमा उज्बेकिस्तान की काल गर्ल को होटल में लेकर आया था, उनसे देह व्यापार करा रहा था।
वीजा हो चुका समाप्त, आधार कार्ड मिला
पुलिस जांच में उज्बेकिस्तान की एक युवती पर वीजा मिला है, यह वीजा समाप्त हो चुका है। जबकि उज्बेकिस्तान की दूसरी युवती पर आधार कार्ड मिला है, उसका आधार कार्ड कैसे बन गया, इसकी जांच कराई जा रही है।
इस तरह चल रहा था काल गर्ल का रैकेट
पुलिस जांच में सामने आया है कि भीमा विदेशी कॉल गर्ल होटलों में सप्लाई करता है, इससे पहले वह 2020 में पकडा जा चुका है, उसके पास से तमाम फोन नंबर मिले थे। भीमा उज्बेकिस्तान की युवतियों से देह व्यापार कराने के लिए लेकर आया था। यहां युवतियों को होटल शुभ रिसॉर्ट में ठहराया गया। युवतियों के पफोटो वाटस एप नंबर पर भेजे जाते थे, ग्राहक युवती को पसंद करने के साथ ही रेट लगाते थे। इसके बाद कॉल गर्ल सप्लाई की जाती थी। इस तरह से भीमा विदेशी कॉल गर्ल का रैकेट चला रहा था।
सपा नेता सहित सात पर मुकदमा
इस मामले में सपा नेता और सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष व ताजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकरी राकेश अग्रवाल निवासी ताजगंज, सुरेंद्र उपर्फ भीमा निवासी धांधुपुरा ताजगंज, होटल मैनेजर सुंदरम अग्रवाल, चिराग अग्रवाल निवासी ताजगंज और उज्बेकिस्तान की दोनों युवतियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही धारा 420, 467, 468, 469, 471 भी लगाई गई है।