आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से एक और मौत. खंदारी में रहने वाली महिला ने तोड़ा दम..शनिवार को दो नये संक्रमित मिले.
दो नये संक्रमित मिले
आगरा में कोरोना भले ही कंट्रोल में हो रहा हो लेकिन अभी भी नये संक्रमितों का मिलना जारी है. शनिवार को आगरा में दो नये कोरोन संक्रमित मिले, जबकि एक पेशेंट की मौत हो गई. खंदारी में रहने वाली 63 वर्षीय महिला को निमोनिया की शिकायत थी जिसके बाद उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे. आगरा में तक 174 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. आगरा में अब 12 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.
कोरोना अपडेट
एक्टिव केस 12
अब तक मिले कुल संक्रमित 10520
अब तक कुल डिस्चार्ज 10334
कुल मौत 174
रिकवरी प्रतिशत 98.23