आगरालीक्स…शादी में दूल्हा—दुल्हन को पहनाई प्याज की माला. पेट्रोल और एलीपीजी गैस दिए उपहार में…वीडियो हो रहा वायरल…देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
शादी एक ऐसा अवसर है जब दूल्हा और दुल्हन को लोग नई जिंदगी शुरू होने के लिए अलग—अलग प्रकार के उपहार देते हैं. उनको फूलों की माला पहनाई जाती हे. लेकिन सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग दूल्हा—दुल्हन को प्याज की माला पहना रहे हैं और उपहार के रूप में एलपीजी गैस का सिलेंडर और पेट्रोल की एक बोतल दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो तमिलनाडु का बताया जा रहा है. वीडियो में लोग दूल्हा—दुल्हन के साथ इन उपहारों के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं और मुस्कुराते हुए आनंद ले रहे हैं. दूल्हा—दुल्हन भी इन अनोखे उपहारों को स्वीकार कर रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद तरह—तरह की प्रतिक्रियाएं लोगों की सामने आ रही हैं. यह वीडियो 18 फरवरी को ट्वीटर पर डाला गया है. यहां देखें वीडियो
इस समय महंगी हैं तीनों चीजे
गौरतलब है कि इस समय पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं तो वहीं एलपीजी गैस और प्याज के दाम में भी काफी बढ़ोतरी है.