Tuesday , 21 April 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Video : Jewellers wife killed by on & his wife in Aligarh for Ra 1 Crore loot #aligarhnews
अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्सयूपी न्यूज

Video : Jewellers wife killed by on & his wife in Aligarh for Ra 1 Crore loot #aligarhnews

125

आगरालीक्स.. (चमन शर्मा)..ज्वैलर के बेटे ने लिव इन में रह रही प्रेमिका के साथ अपने ही घर से एक करोड के हीरे, सोने चांदी की ज्वैलरी लूटने के बाद मां की हत्या कर दी, हाथ भी नहीं कांपे, रौंगटे खडे.

अलीगढ़ के सरोज नगर थाना क्षेत्र क्वार्सी में 19 फरवरी को दिनदहाड़े सर्राफा व्यवसायी ज्वैलर कुलदीप के घर में उनकी पत्नी कंचन वर्मा की हत्या कर घर से करीब 1 करोड़ के हीरे, सोने-चाँदी के गहने व नगदी लूट ली गयी थी । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे, इसमें ज्वैलर के घर के पास एक संदिग्ध लडकी दिखाई दी । इससे पुलिस को सुराग मिलते गए। पुलिस ने ज्वैलर के बेटे योगेश वर्मा उर्फ राजा को पकडा लिया। थाना क्वार्सी पर लाकर सख्ती से पूछताछ की गयी, इससे मामला खुल गया।

6 महीने से लिव इन में प्रेमिका के साथ रह रहा था योगेश
एसएसपी ​मुनिराज जी ने मीडिया को बताया कि योगश वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह 06 माह से अपनी प्रेमिका (कथित पत्नी, लिव इन ) को लेकर किराये के मकान में रह रहा है। इससे उसके परिजन नाराज थे, उसके पास खाने तक के पैसे नही थे उसके माता पिता धनाढ्य होते हुये भी उसे खर्चे के लिये पैसे नहीं देते थे एवं तथाकथित पत्नी को छोड़ने का दबाब बनाते थे इस बात से नाराज होकर उसने अपने मित्र तनुज चौधरी व उसकी प्रेमिका के साथ मिलकर करीब एक सप्ताह पहले अपने ही घर में लूट करने की योजना तैयार की ।
इस तरह घटना को दिया अंजाम
योगेश वर्मा अपने किराये के मकान जीवीएम मॉल के पास से मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर से अपनी तथाकथित पत्नी को लेकर व दोस्त तनुज चौधरी अपनी गर्लफ्रेन्ड को होन्डा साइन मोटर साइकिल से लेकर निकले । योगेश वर्मा की तथाकथित पत्नी गर्भवती थी उसे डाक्टर के यहाँ छोड़कर तीनों लोग समय करीब 1.30 बजे मौहल्ला सरोज नगर में पहुँचे। तथा पूर्व नियोजित योजना के अनुसार तनुज चौधरी ने अपनी प्रेमिका को होन्डा साइन मोटर साइकिल पर बैठाकर दो चक्कर लगाये थे जिसकी फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी। इसके उपरान्त तनुज चौधरी ने अपनी प्रेमिका को गली में मकान से कुछ दूरी पर वाच करने के लिये खड़ी कर दिया । तनुज चौधरी तथा योगेश वर्मा मकान के गेट पर पहुंचे । योगेश वर्मा ने अपनी मम्मी कंचन वर्मा को गेट बजाकर आवाज लगाई जिस पर उसकी मम्मी ने योगेश को पहचानकर गेट खोल दिया । योगेश ने अपनी मम्मी से कहा कि वह अपने कपडों का बैग लेने आया है। इसके बाद योगेश वर्मा व उसके दोस्त तनुज चौधरी ने मकान में प्रवेश करते ही कंचन वर्मा को पकड़कर मुँह दबाकर गिरा लिया और उसी की साडी से गले में फन्दा डालकर गला घोंटकर हत्या करके बाथरुम में डाल दिया । पुलिस को गुमराह करने के लिये बाथरुम में लगे गैस की गीजर के पाइप को काटकर गैस सिलेण्डर के वर्नर को ऑन करके गेट को बन्द कर दिया । इसके बाद दोनों ने मिलकर घर के अन्दर घुसकर लूटपाट की और अन्दर स्टोर में बड़ी लोहे की तिजोरी के लोक को ग्राइन्डर से काटकर तिजोरी के अन्दर से 02 बैग में हीरे व सोने तथा चाँदी तथा नगदी को भर लिया और तीनों लोग वहाँ से लूटे माल को लेकर फरार हो गये । योगेश वर्मा उर्फ राजा और तनुज चौधरी मोटर साइकिलों से देवनगर की तरफ चले गये थे । तनुज चौधरी की प्रेमिका आँटो से अपने घर चली गयी थी ।
इन्हें किया गया अरेस्ट
अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण इस प्रकार है । अभियुक्त योगेश वर्मा की निशांदेही पर पुलिस की टीम जीवीएम मॉल के पास रश्मि सक्सेना के मकान पर पहुँची जहाँ पर 02 अभियुक्ता 1. सोनम उर्फ चित्रा पुत्री अनिल शर्मा पत्नी योगेश उर्फ राजा निवासी नगला मसानी थाना देहलीगेट जिला अलीगढ़ (मृतका की तथाकथित पुत्रवधू), 2. शेहजल चौहान उर्फ रिनी पुत्री रुपकिशोर चौहान निवासी गूलर रोड गली न0 01 (किराये का मकान सुनील कुमार) थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ मूल निवासी पोथी थाना गभाना जिला अलीगढ और अभियुक्त योगेश ने अपने बैड में छिपाकर रखे पिट्ठू बैग में निकाल कर पुलिस को दिया जिसमें एक ग्रान्डर 50 हजार रुपये नगद व हीरे सोने चाँदी के जेबरात बरामद हुये और दोनों महिला अभियुक्तगण ने भी अपने उसी मकान से लूटे गये सोने चाँदी के जेवरात बरामद कराये । योगेश ने यह भी बताया कि शेहजल चौहान उर्फ रिमी (जो घटना के समय गली में रैकी कर रही थी) के कपडे पकडे जाने के डर के कारण छत के ऊपर ले जाकर सोनम उर्फ चित्रा के कहने पर जला दिये थे और राख मकान के नीचे फैक दी थी । योगेश वर्मा ने यह भी बताया कि सीसीटीवी कैमरे के द्वारा भी पुलिस मुल्जिमों का पता लगा लेती है पुलिस के पकड़े जाने की डर की वजह से कपड़े जलाये गय़े थे जिन्हें मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर विवेचना का पार्ट बनाते हुये कब्जे में लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त मकान से बजाज डिस्कवर बरामद की गयी। इसके उपरान्त माल मुल्जिमान थाना क्वार्सी पर दाखिल करके शेष बरामद माल की बरामदगी अभियुक्त तनुज चौधरी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीम मौहल्ला देव नगर कालोनी खैर बाईपास रोड अलीगढ में पहुँची तो अभियुक्त तनुज चौधरी अपनी मोटर साइकिल से लूटे हुये माल जेवरात व रुपयों को बैग में भरकर घर से निकल कर भाग रहा था तभी पुलिस ने घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करके गिरफ्तार कर लिया था जिसके कब्जे से हीरे सोने चाँदी के जेवरात व 50 हजार रु0 नगद लूट के बरामद हुये घटना में प्रयुक्त व अभियुक्त तनुज चौधरी व लूटे माल को कब्जे में लेकर नियामनुसार कार्यवाही की गयी ।
पुलिस द्वारा कठिन परिश्रम करके करीब 30 घण्टे के अन्दर ही लूट व हत्या की सनसनी खेज घटना का सही अनावरण किया और शत -प्रतिशत 01 करोड रु0 से भी अधिक के लूटे गये हीरे, सोने-चाँदी के जेवरात, 01 लाख रु0 की नगदी बरामद की गयी । जिसकी व्यापार मण्डल व सर्राफा एशोसिएशन ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की है एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ महोदय द्वारा भी पुलिस टीम का मनोबल बढाने के लिए नगद पुरुष्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गयी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. योगेश उर्फ राजा पुत्र कुलदीप वर्मा निवासी गली न0 02 सरोज नगर नजदीक एटा रोड चुंगी थाना क्वार्सी अलीगढ़ (बी-कॉम)
  2. सोनम उर्फ चित्रा पुत्री अनिल शर्मा पत्नी योगेश उर्फ राजा निवासी नगला मसानी थाना देहली गेट जिला अलीगढ़ । (योगेश वर्मा की तथाकथित पत्नी) – बीयूएमएस
  3. तनुज चौधरी पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी देवनगर कॉलोनी खैर बाईपास रोड, थाना बन्नादेवी, अलीगढ़ मूल निवासी रौरा थाना अनूपशहर, बुलन्दशहर – (बी.ए.)
  4. शेहजल चौहान उर्फ रिनी पुत्री रुपकिशोर चौहान निवासी गूलर रोड गली न0 01 (किराये का मकान सुनील कुमार) थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ मूल निवासी पोथी थाना गभाना जिला अलीगढ़ (अभि0 तुनज चौधरी की गर्ल फ्रेन्ड) 12th
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

error: Content is protected !!