नईदिल्लीलीक्स…गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन बुधवार दोपहर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर दिया। इसके साथ ही भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू हो गया है। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी कर रहा है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा नामः शाह
इस स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। इसकी घोषणा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने यहां इस तरह की सुविधा कर दी है कि छह महीने में ओलंपिक, एशियाड, और कॉमनवेल्थ जैसे खेलो का आयोजन किया जा सके।
अहमदाबाद बनेगा स्पोर्ट्स सिटी
अहमदाबाद को अब स्पोर्ट्स सिटी के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम के रूप में इसका सपना देखा था, जो अब पूरा हो गया है। नया स्टेडियम दुनिया के सबसे हाइटेक स्टेडियम के तौर पर विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से नरेंद्र मोदी के साथ काम कर रहे हैं। मोदी हमेशा से ही युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित किया है। खेलो इंडिया योजना के तहत इसी विजन को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। उहोंने कहा कि करीब छह सौ स्कूलों के बच्चों को इस स्टेडियम से जोड़ा जाएगा।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
इसी स्टेडियम पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच गुलाबी गेंद के साथ भारत-इंग्लैंड के बीच शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड की टीम तीन तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर, स्टुर्ट ब्रॉड और एंडरसन के साथ उतरी है। स्पिनर एक जैकलीच हैं, जबकि भारत तीन स्पिनर आर अश्विन, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के साथ मैदान मे उतरा है, जबकि इशांत अपना सौंवा टेस्ट खेलेंगे, उनका साथ जसप्रीत बुमराह देंगे।