आगरालीक्स…आगरा में गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर. रात का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक. तेजी से बदल रहा मौसम कर रहा बीमार. बदन दर्द, खांसी—जुकाम की समस्याएं बढ़ीं. जानिए क्या रहा तापमान.
शुक्रवार को इतना रहा तापमान
आगरा का मौसम तेजी से बदल रहा है. गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है. आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से जहां तीन डिग्री अधिक तक दर्ज किया जा रहा है तो वहीं न्यूनतम तापमान यानी रात का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.4 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 रहा. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिन में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी. 10 मार्च तक तापमान 37 से 38 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है. आगरा में अब घरों में दिन के साथ—साथ रात में भी पंखे चलना शुरू हो गए हैं. वहीं दोपहर को लोगों को हाफ स्लीव्ज के कपड़ों में भी देखा जा रहा है.
तेजी से बदल रहा मौसम कर रहा बीमार
इधर मौसम तेजी से गर्म हो रहा है, जो कि सीधे लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है. लोगों में खांसी, बदन दर्द व जुकाम की समस्याएं ज्यादा देखने को मिल रही हैं. इनमें भी सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्गों और बच्चों की देखी जा रही है जो कि सबसे ज्यादा बीमार हो रहे हैं. चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सावधानी बरतना सबसे ज्यादा जरूरी है. अभी से एकदम गर्मी के कपड़ों में न आएं. अभी कुछ दिनों तक फुल बाजू के कपड़े पहनेंगे तो ज्यादा ठीक रहेगा. बच्चों और बुजुर्गों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है. ये मौसम उनके लिए ज्यादा हानिकारक है. अगर कोई भी शिकायत होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.