आगरालीक्स…बोर्ड परीक्षाएं देने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर..सीबीएसई ने परीक्षाओं के लिए जारी की है संशोधित डेट शीट…यहां देखें अपडेट
ये हुआ है बदलाव
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए 2021 की संशोधित डेट शीट जारी की है. कक्षा 12 के बोर्ड के लिए फिजिक्स, एप्लाइड फिजिक्स की परीक्षा की तारीख 13 मई, 2021 से 8 जून, 2021 तक स्थानांतरित कर दी गई है। कक्षा 10 के लिए गणित की परीक्षा को 21 मई से 2 जून तक संशोधित डेट शीट में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिसमें अन्य विभिन्न विषय भी शामिल हैं।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 कक्षा 10 के छात्रों के लिए 7 जून को और कक्षा 12 के छात्रों के लिए 14 जून को समाप्त होगी। 1 मार्च से स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। CBSE बोर्ड परीक्षा 2021 के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी करने के बाद, केंद्रीय बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। CBSE ने इससे पहले कोरोनोवायरस महामारी और राष्ट्रीय लॉकडाउन के मद्देनजर छात्रों की चिंताओं पर विचार करने के बाद कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम को कम कर दिया था। संशोधित टाइम टेबल के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई, 2021 से शुरू होंगी, लेकिन कक्षा 10वीं की परीक्षा 07 जून, 2021 और कक्षा 12वीं की परीक्षा 14 जून को समाप्त होगी। पूरी जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जा सकते हैं.