आगरालीक्स… आगरा में एडीए की टीम ने गणपति वंडर सिटी में 66 फ्लैट ध्वस्त कर दिए.
आगरा के दयालबाग में यमुना की तलहटी पर 2304 वर्गमीटर क्षेत्र में गणपति वंडर सिटी 81 फ्लैट बने हुए हैं। बुधवार को एडीए की टीम गणपति वंडर सिटी पहुंची, एक के बाद एक 66 फ्लैट बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिए। सहायक अभियंता अनुराग चौधरी का मीडिया से कहना है कि फ्लैट ध्वस्त कर दिए गए हैं, उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त करने का काम चल रहा है।
15 फ्लैट पहले किए जा चुके हैं ध्वस्त
इससे पहले एडीए की टीम 15 फ्लैट ध्वस्त कर चुकी है। इस तरह गणपति वंडर सिटी के सभी 81 फ्लैट ध्वस्त कर दिए गए हैं।
क्या है कहना
एडीए के सहायक अभियंता अनुराग चौधरी का कहना है कि एनजीटी के आदेश पर गणपति वंडर सिटी में 2304 वर्ग मीटर में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया है। ये सभी 81 फ्लैट यमुना के डूब क्षेत्र में बनाए गए हैं, इसलिए ध्वस्त किया गया है।
गणपति बिल्डर्स के निखिल अग्रवाल का मीडिया से कहना है कि गणपति वंडर सिटी एडीए द्वारा स्वीक्रत किया गया था, एनजीटी ने अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा है, इस पर एडीए की कार्रवाई के खिलापफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, 23 मार्च को सुनवाई होनी है, उससे पहले ही फ्लैट ध्वस्त कर दिए गए।