आगरालीक्स….आगरा में स्मार्ट सिटी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव. मंगलवार को जिस बैठक में 73000 वाहन स्वामियों पर कार्रवाई के दिए थे आदेश, उस बैठक में शामिल…
नगर निगम के स्मार्ट सिटी सभागार में हुई थी बैठक
कोरोना संक्रमण एक बार फिर से व्यापक होता जा रहा है. आगरा में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के केस अधिक मिलने शुरू हो गए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुछ सख्ती भी लगाई गई हैं. बुधवार को आगरा में एक स्मार्ट सिटी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसको लेकर हड़कंप मच गया है. हड़कंप इसलिए कि जो अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं वो मंगलवार को हुई स्मार्ट सिटी की बैठक में शामिल थे, जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने की थी. ये बैठक नगर निगम के स्मार्ट सिटी सभागार में हुई और इसमें आगरा शहर में 15 साल से अधिक पुराने हो चुके लगभग 73000 वाहन स्वामियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे.
10 रह गए थे एक्टिव केस, वो अब 50 से ज्यादा
आगरा में कोरोना फिर से बढ़ना हो गया है. फरवरी में एक्टिव केस जो कि मात्र 10 रह गए थे और लग रहा था कि कोरोना संक्रमण पर आगरा में काबू पाया जा चुका है वो मार्च में फिर से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. 24 मार्च तक आगरा में 50 से अधिक एक्टिव केस कोरोना मरीजों के हो गए हैं. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी चिंतित हो गए हैं और इस संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं. लोगों से अपील की जा रही है कि नियमों का पालन करें और मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भ्ज्ञी पूरी तरह से पालन करें.