आगरालीक्स…आगरा की एक बड़ी फैक्ट्री में लगी आग..धू—धू कर उठी आग की लपटें…
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद लक्ष्मी ट्रांसफार्मर एंड इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई. आग ने थोड़ी ही देर बाद विकराल रूप धारण कर लिया. घटना शाम करीब पांच बजे की बताई गई है. सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है. आग के कारणों का पता नहीं चल सका है.