आगरालीक्स… आगरा का 21 अप्रैल का प्रेस रिव्यू, आगरा में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू, होटल को बनाया अस्पताल, सींगना में 500 बेड का बनेगा अस्पताल.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
पीएम मोदी ने कहा, देश को लाॅकडाउन से बचाना है। राज्यों के लिए भी लाॅकडाउन हो अंतिम विकल्प। विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब, कहा दूसरी लहर तूपफान बनकर आई है,चुनौती बडी है लेकिन मिलकर पार करना है। पलायन पर कहा, काम भी बंद न हो और टीका भी लगे। केंद्र ने राज्यों को किया सतर्क, अगले तीन सप्ताह बेहद नाजुक। अब दिश में 24 घंटे में 2 59 हजार कोरोना के नए केस। यूपी में हाईकोर्ट के लाॅकडाउन के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब पूरे प्रदेश में सप्ताहांत कर्फ्यू, सरकार ने तर्क दिया प्रशासनिक मुश्किलें खडी होंगी। लोगों में डर और कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होगी। जहां 500 से अधिक सक्रिय मरीज, उन जिलों में नाइट कर्फ्यू। यूपी में 18 के पार के लोगों को फ्री टीका। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा जरूरतमंदों को दें टीके की बची खुराकें।

अमर उजाला
राहत
1- जमशेदपुर से आ रहा 10 टन आक्सीजन का टैंकर
देर रात तक आगरा पहुंचने की उम्मीद, 2500 से 3000 जंबो आक्सीजन सिलिंडर टैंकर से भरे जाएंगे
2- आगरा में आक्सीजन का सात प्लांट, अलीगढ से आक्सीजन की सप्लाई रुकी
3- श्मशान घाट पर रात 2 बजे तक हुआ अंतिम संस्कार, 33 शव पहुंचे, दोपहर बाद बढी संख्या,
4 -कोरोना की दवाएं और सर्जिकल उपकरणों की काला बाजारी

दैनिक जागरण
1- 72 घंटे में कोरोना संक्रमित 11 की मौत, 493 नए केस
2- वीकेंड लाकडाउन की खबर के बाद बाजारों में उमडी भीड
3- हर दो मिनट में इंजेक्शन न मिलने की एक शिकायत
4- संक्रमण के आठवें दिन घातक हो रहा कोरोना वायरस
5- 33 पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित

हिंदुस्तान
1- होटल में 100 बेड का अस्पताल सींगना में 500 बेड के अस्पताल को एक मई से शुरू करने की तैयारी
2- किसी को नहीं रहने देंगे भूखा, आगे आए आगरावाले
3- अस्पताल में बेड नहीं मिला, लोकोपायलट ने एंबुलेंस में ही तोडा दम
4- मलका चबूतरा में बनेगा अबएक और विद्युत शवदाह ग्रह
5- सूर्यास्त के बाद भी रात तक हो रहे अंतिम संस्कार