Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: Sudden rise in prices of food items, Mustard oil became costlier by Rs 40# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra: Sudden rise in prices of food items, Mustard oil became costlier by Rs 40# agranews

187

आगरालीक्स…आगरा में वीकेंड लॉकडाउन से पहले ही तेल—रिफाइंड सहित सभी जरूरी खाद्य सामान अचानक हुए महंगे. महंगाई या कालाबाजारी…खरीदना आदमी की लाचारी

दो दिन में 40 रुपये महंगा हुआ तेल—रिफाइंड
आगरा में वीकेंड लॉकडाउन अभी दो दिन बाद से शुरू होगा लेकिन उससे पहले ही अचानक तेल—रिफाइंड जैसे सामानों के दाम बाजारों में उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं. तेल जो कि अभी तक 135 से 140 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था वह अचानक 180 रुपये प्रति लीटर हो गया है. यही हाल रिफाइंड को लेकर है. रिफाइंड के दामों में भी दो दिन के अंदर 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है. इसके अलावा सब्जियों के दाम अचानक डबल हो गए हैं. लोगों की समझ में ही नहीं आ रहा है कि आखिर दाम इतने अचानक महंगे कैसे हो गए.

पान मसाला—गुटखा के दाम भी बढ़े
इधर पान—मसाला व गुटखा भी लोगों को महंगा मिल रहा है. 5 रुपये वाला पैकेट जहां 6 से 7 रुपये का बेचा जा रहा है तो वहीं 10 रुपये वाला पैकेट भी 12 से 14 रुपये तक बिक रहा है. दुकानदारों का कहना है कि थोक विक्रेताओं द्वारा पान मासाला का स्टॉक खत्म होने की बात कही जा रही है. इसके अलावा चोरी छुपे देने पर इसे महंगा दिया जा रहा है. मजबूरन हम लोग भी एक से दो रुपये महंगा बेच रहे हैं. हालांकि पाउचों पर एमआरपी अभी भी पुरानी वाली है.

जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ी
आगरा में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही जरूरी सामानों के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. लोगों को आशंका है कि लॉकडाउन लग सकता है ऐसे में वह अपने पास इकट्ठा सामान रखना चाह रहे हैं. जिसका सीधा फायदा बड़े दुकानदारों द्वारा उठाया जा रहा है. थोक विक्रेताओं द्वारा अब माल की उपलब्धता नहीं बताई जा रही है वहीं चोरी छुपे इसे महंगा दिया जा रहा है जिसके कारण फुटकर विक्रेता भी महंगा सामान बेच रहे हैं. लोगों का कहना है कि पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था तब भी इस तरह की कालाबाजारी सामने आई थी लेकिन महंगाई जिस हिसाब से इस बार बढ़ रही है वह तो पिछले साल भी नहीं बढ़ी. हां तम्बाकू जरूर पिछले साल 8 गुना तक महंगा बिका था.

एक साल में डबल हुए तेल और रिफाइंड के दाम
बात अगर खाद्य तेल और रिफाइंड की हो तो पिछले साल लॉकडाउन से पहले तेज 100 रुपये प्रति लीटर तक ही बिक रहा था वहीं इससे 5 रुपये कम रिफाइंड बिक रहा था. लेकिन पिछले साल लॉकडाउन लगने के बाद इनमे दामों में बढ़ोतरी देखी गई लेकिन फिर भी 120 रुपये लीटर से ज्यादा दोनों चीजें नहीं बिकीं. लेकिन इस साल तो वीकेंड लॉकडाउन से पहले ही दामों में 50 से 60 रुपये तक की बढ़ोतरी अचानक कर दी गई है. दुकानदारों का कहना है कि हमें तेज और रिफाइंड खुद महंगे मिल रहे हैं ऐसे में हम फुटकर विक्रेताओं को भी उसी दामों के अनुरूप बेच रहे हैं.
इधर डीएम पीएन सिंह का कहना है कि किसी भी सूरत में कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी. कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ जरूरी एक्शन लिया जाएगा. जो भी जमाखोरी या कालाबाजारी करता पाया गया उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

क्या कहते हैं लोग
दयालबाग के रहने वाले जितेंद्र कुमार का कहना है कि शहर में खुलकर कालाबाजारी हो रही है. इसे रोकने के लिए प्रशासन को जरूरी कदम उठाने चाहिए. आम आदमी महंगाई के कारण परेशान है.

सदर के रहने वाले गगन सिंह का कहना है कि हद हो गई है महंगाई की. लोग आपदा का फायदा उठाकर जमाखोरी और कालाबाजारी कर चीजें महंगी कर रहे हैं और सरकार इस पर कोई लगाम नहीं लगा पा रही है.

खंदारी की मंजू सिंह का कहना है कि गरीब आदमी के पास इस समय न तो ठीक से रोजगार है और न ही कोई काम. ऐसे में कालाबाजारी उसे पूरी तरह से मारने का काम कर रही है. इस पर एक्शन होना चाहिए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!