आगरालीक्स ..आगरा का 23 अप्रैल का प्रेस रिव्यू, देश में आपातकाल के हालात, आगरा में पूर्व विधायक ने एसएन के कोविड हास्पिटल के डाक्टर के साथ की गाली गलौज.

आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लेकर केंद्र सरकार से कहा, देश में आपातकाल जैसे हालात। सुप्रीम कोर्ट में कोरोना प्रबंधन पर आज दोबारा सुनवाई। आक्सीजन की आपूर्ति, आवश्यक दवाओं की आपूर्ति, टीकाकरण की विधि और तरीका, लाकडाउन घोषित करने की राज्य की शक्ति। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा काई जान गई तो आपराधिक कार्रवाई। वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को बनाया न्याय मित्र। 332175 कोरोना के नए केस, निर्बाध आक्सीजन सुनिश्चित की जाए। यूपी में संक्रमितों को सीधे भरने की छूट। 18 की उम्र से अधिक के लोग 28 से करा सकेंगे आनलाइन पंजीकरण। पीएम मोदी ने कहा जमाखोरी से सख्ती से निपटें राज्य, आक्सीजन परिवहन में रुकावट पर डीएम और एसपी होंगे जिम्मेदार, राज्य नहीं लगा सकते आपूर्ति पर रोक। नई निजता नीति, पफेसबुक वाटस एप को राहत नहीं, हाईकोर्ट में सीसीआई की जांच के खिलाफ याचिका खारिज। बंगाल में रोड शो और वाहन रैलियों पर रोक। यूपी में कोरोना के मामले 2 5 लाख के पार, लखनउ में आक्सीजन न मिलने से छह ने दम तोडा।

अमर उजाला
1-नान कोविड गर्भवती का प्रसव कराने के लिए अस्पतालों में भटकता रहा पति, एक ने भगाया, दूसरे ने भर्ती नहीं किया, तीसरे ने मांगी कोरोना रिपोर्ट।
2- आक्सीजन संकट, 50 टन आक्सीजन की मांग, 15 टन की आपूर्ति, एसएन में हर रोज 10 टन की खपत, नेशनल चैंबर ने 100 टन आक्सीजन की आपूर्ति करने की उठाई मांग
3- 110 करोड की पांच परियोजनाओं का काम पडा धीमा
4- आरटीओ में लाइसेंस बनाने का काम आज से एक मई तक के लिए बंद
5- विद्युत शवदाह ग्रह में पहुंचे 40 शव, चार घंटे तक का करना पड रहा इंतजार
दैनिक जागरण
1- करते रहो फोन, मदद कम और मायूसी मिल रही ज्यादा
2- पूर्व विधायक ने एसएन के कोविड हास्पिटल के डाक्टर के साथ की गाली गलौज
3- कोरोना के हर तीन मिनट में एक से अधिक केस, पांच की मौत
4- डाक्टर साहब प्लीज भर्ती कर लीजिए, सांसें उखड रहीं
5- घर पर ठीक हो रहे 80 फीसद संक्रमित

हिंदुस्तान
1- किश्तों की आक्सीजन के सहारे आगरा के निजी अस्पताल
2- फोन पर यात्रियों को 24 घंटे मिलेगी बसों की खबर
3- रेल कोच में भर्ती हो सकेंगे 280 मरीज
4- वेंटिलेटर के इंतजार में टूट गईं मीरा की सांस

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लाॅइ इन करें https://agraleaks.com