आगरालीक्स..(Agra News 29th April 2021).. कोरोना ने ताजनगरी को कंपा दिया है, कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए व्यापारी बाजार बंद कर रहे हैं,तीन और बडी एसोसिएशन ने बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।
आगरा रबरशीट एवं सोल विक्रेता 30 अप्रैल तक बाजार रखेंगे बंद, एक और दो को है कर्फ्यू
आगरा रबरशीट एवं सोल विक्रेता एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मीडिया से कहना है कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए हींग की मंडी सहित शहर के अन्य स्थानों में रबर और सोल विक्रेता 30 अप्रैल तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। एक और दो मई को वीकएंड कर्फ्यू है।
इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर एवं मर्चेंट एसोसिएशन की दो मई तक बंदी
इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर एवं मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा बेलनगंज और बिजली घर के प्रतिष्ठानों को दो मई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
दरेसी ट्रेडर्स एसोसिएशन की दो मई तक बंदी
दरेसी ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भी दो मई तक बंदी का निर्णय लिया है। इससे पहले कई संगठन दो मई तक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय ले चुके हैं।