आगरालीक्स…(Agra News 30th April) आगरा अब आक्सीजन की कमी से धीरे धीरे बाहर निकलने लगा है, आधी रात को 14 किलोलीटर लिक्विड आक्सीजन पहुंची, अभी आक्सीजन सिलिंडर का संकट है। यह भी जल्द दूर हो जाएगा।
आगरा में आक्सीजन की कमी से हास्पिटल संचालकों से लेकर तीमारदार परेशान हैं, आक्सीजन न मिलने से मरीजों की जान पर बन आई है। लेकिन अब स्थिति में सुधार होने लगा है।
लिक्विड आक्सीजन की कमी हो रही दूर
आगरा के कोविड हास्पिटलों में लिक्विड आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है, इसकी भी कमी हो गई थी, अब यह दूर हो रही है। गुरुवार आधी रात को 14 किलोलीटर लिक्विड आक्सीजन का टैंक आगरा आ गया, इससे निजी अस्पतालों को आक्सीजन की आपूर्ति की गई है।
आक्सीजन सिलिंडर की है कमी
अभी आक्सीजन सिलिंडर की कमी है, आक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, कई कोविड हास्पिटलों में सिलिंडर से आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। मगर, आक्सीजन सिलिंडर कम है, इसके साथ ही तमाम मरीज घर पर इलाज करा रहे हैं। उनके लिए भी आक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।
अग्रवाल प्लांट शुरू होने से दूर होगी कमी
आगरा के टेढी बगिया में अग्रवाल गैस प्लांट शुरू करने में टीमें लगी हुई हैं, सेना की भी मदद ली गई है। अग्रवाल प्लांट शुरू होने के बाद सिलिंडर की कमी दूर हो सकती है।