आगरालीक्स..(Agra News 30th April). आगरा सहित यूपी में कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूल 10 मई तक बंद, आनलाइन क्लास भी नहीं चलेंगी।
आगरा सहित यूपी में कोरोना के केस तेजी से बढने पर सरकार ने आदेश जारी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी स्कूल 10 मई तक बंद रहेंगे, स्कूलों में 10 मई तक छुटटी कर दी गई है।
10 मई तक नहीं चलेंगी आनलाइन क्लासेज
स्कूल बंद होने के बाद भी आनलाइन क्लासेज चल रहीं थी, प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि 10 मई तक स्कूलों में छुटटी रहेगी। इस दौरान आनलाइन क्लासेज भी नहीं चलेंगी।
आज रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू
कोरोना की चेन ब्रेक करने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है, इस बार कोरोना कर्फ्यू मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगा। 83 घंटे के कोरोना कर्फ्यू में लोगों के बेवजह बाहर निकलने पर रोक रहेगी।