आगरालीक्स.. आगरा में आज दो मई को सुह आठ बजे से जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतगणना शुरू हो जाएगी।
सुबह 10 बजे के बाद नतीजे आने लगेंगे।
रविवार दो मई को पंचायत चुनाव के लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। आगरा के सभी ब्लॉकों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, इन केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई है। मतगणना स्थल पर कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी है, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा।
यूपी में 1289830 प्रत्याशियों के लिए डाले गए मत
यूपी के 75 जिलों में 15 अप्रैल से पंचायत चुनाव शुरू हुए थे, आगरा में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान हुआ। प्रदेश के 75 जिलों में 1289830 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले गए।