Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Corona effect in Agra: Flight to 3 cities postponed from Agra# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Corona effect in Agra: Flight to 3 cities postponed from Agra# agranews

162

आगरालीक्स…आगरा से इंडिगो ने बंद किया कई विमान सेवा का संचालन. कोविड की वजह से स्थगित की तीन फ्लाइट. सिर्फ इस शहर के लिए जारी है आगरा से फ्लाइट….

तीन शहरों के लिए बंद हुई विमान सेवा
कोरोना महामारी का असर हर किसी पर पड़ रहा है. फरवरी तक आगरा में कोरोना संक्रमण पर लगभग पूरी तरह से काबू पा लिया गया था और केवल 10 ही एक्टिव केस रह गए थे. इसके कारण आगरा में पर्यटकों का आना भी शुरू हो गया. मार्च के अंत में इंडिगो एयरलाइंस ने आगरा से चार शहरों मुंबई, भोपाल, अहमदाबाद और बेंगलोर के लिए फ्लाइट स्टार्ट की लेकिन अप्रैल में माह में एक बार फिर कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने सबकुछ बंद कर दिया. विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया. ऐसे में इसका बहुत असर आगरा से अटैच्ड विमान सेवा पर पड़ा है. सबसे पहले इंडियर एयरलाइंस ने गोवा टू दिल्ली वाया आगरा की अपनी फ्लाइट बंद कर दी. इसके बाद अब पैसेंजर्स नहीं मिलने के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने भी मार्च के दौरान ही आगरा से मुंबई और आगरा से अहमदाबाद की फ्लाइट को स्थगित कर दिया गया. मई की शुरुआत में ही आगरा से रोजाना जाने वाली भोपाल की फ्लाइट को भी ​अनिश्चितकालीन स्थगित कर दिया गया है.

सिर्फ आगरा से बेंगलोर विमान सेवा चालू
आगरा से फिलहाल इस समय आगरा टू बेंगलोर फ्लाइट सेवा इंडिगो द्वारा जारी है. यह विमान सेवा रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी का असर व्यापक रूप से विमान सेवा पर पड़ा है. आगरा से इंडिगो द्वारा और भी कई शहरों को कनेक्ट किया जा रहा था लेकिन कोरोना महामारी के कारण फिलहाल इस पर ब्रेक लगा दी गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!