आगरालीक्स…(Agra News 9th May) आगरा सहित यूपी में कोरोना कर्फ्यू बढा दिया गया है, अब आगरा में कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह सात बजे तक रहेगा।
आगरा सहित यूपी में 10 मई को कोरोना कर्फ्यू समाप्त हो रहा था, इसे अब 17 मई सुबह सात बजे तक बढा दिया गया है। 17 मई सुबह सात बजे तक बेवजह घर से बाहर निकलने पर रोक रहेगी। पुलिस द्वारा सख्ती से पालन कराया जाएगा, आवश्यक वस्तुओं को छोडकर बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे।
आगरा में कर्फ्यू के दौरान इस तरह से खुलेंगी दुकान
1 फुटकर विक्रेता जो गली मोहल्ले और कालोनियों बस्तियों की परचून की दुकानें सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगी।
2- फुटकर परचून की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है।
3- होलसेल सेमी होलसेल की दुकानें खाधान सामग्री की जैसे मोतीगंज रावतपाडा दरेसी गल्ला मंडी छता बाजार आदि सोमवार से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी।
4- होलसेल सेमी होलसेल की लोडिंग अनलोडिंग के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय है।
5- सभी मार्किट फुटकर होलसेल के दुकानदार आवागमन के लिए अपने अपने ऐसोसिएशन से पहचान पत्र ऊपर आगरा व्यापार मंडल लिखकर नीचे अपनी ऐसोसिएशन का नाम लिखकर कर्मचारियो माल ढ़ोने वाले दलालों और संबधित लोगों को जारी करें यह जिलाधिकारी महोदय के आदेश है इसलिए इसका दुरुपयोग ना हो ।
5- प्लास्टिक पैकेजिंग के विक्रेता या पैकेजिंग का काम करने वाले भी सुबह 10 बजे से सांय 6 बजे तक खोल सकेंगे।