आगरालीक्स…(Agra News 11th May) आगरा में तीन घंटे के लिए शराब की दुकानें खुली, कार्टन और बोरी में शराब लोग भरकर ले गए, तीन घंटे में कितने करोड की बिकी शराब।
आगरा में मंगलवार सुबह नौ बजे से ही शराब की दुकानों के बाहर भीड लग गई, सुबह 10 बजे शराब की दुकानें खुली। शराब खरीदने के लिए लोगों की भीड उमड पडी, शराब की दुकानों के बाहर लाइन लग गई। एक घंटे तक लंबी लाइन लगी रही, कुछ देर के लिए लाइन छोटी हुई लेकिन दोपहर 12 30 बजे दोबारा लाइन लग गई।
कार्टन और बोरी में भरकर ले गए शराब
अंग्रेजी और देसी शराब के ठेकों के बाहर लोग लाइन में लगे रहे। कोई कार्टन तो कोई बोरी में भरकर अंग्रेजी और देसी शराब ले गया। दोपहर एक बजे दुकानें बंद हो गईं।
करीब चार करोड की शराब की बिक्री
मीडिया रिपोर्ट और शराब के कारोबार से जुडे कारोबारियों के अनुमान के तहत जिले में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच में करीब चार करोड की शराब की बिक्री हुई। यह ज्यादा भी हो सकती है लेकिन इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।
सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें
आगरा में 17 मई तक पाबंदी है, इस दौरान सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी।