Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Effect of partial lockdown in Agra: Now less than 5% Corona patients in district#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Effect of partial lockdown in Agra: Now less than 5% Corona patients in district#agranews

192

आगरालीक्स….आगरा में आंशिक लॉकडाउन से कंट्रोल में कोरोना. 1 मई से पहले करीब 25 प्रतिशत मरीज थे. अब केवल 5 प्रतिशत ही चल रहा मरीजों का इलाज…पढ़ें पूरी खबर

आंशिक लॉकडाउन के दौरान कम हुआ संक्रमण
आगरा सहित पूरे यूपी में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए 30 अप्रैल की रात से आंशिक रूप से लॉकडाउन लगा हुआ है. खाद्यान्न बाजार के अलावा मेडिकल, किराना, पैकेजिंग और शराब की दुकानें ही खुल रही हैं. बाकी के सभी बाजार पूरी तरह से बंद हैं. आंशिक लॉकडाउन में बिना मास्क निकलने वालों के जमकर चालान काटे जा रहे हैं. शासन द्वारा लागू की गई इन पाबंदियों का असर पूरे यूपी में देखा गया है. अप्रैल माह में जहां उत्तर प्रदेश में हर रोज 35 हजार के करीब कोरोना पॉजिटिव मिल रहे थे वो अब 5 हजार के करीब रह गए हैं. आगरा में भी इसका असर है.

23 दिन के अंदर 3700 एक्टिव केस हुए कम
अप्रैल माह के आखिर तक आगरा में करीब 25 प्रतिशत मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा था, जिनकी संख्या 4544 थी. लेकिन आंशिक लॉकडाउन के आज तक के 23 दिनों में कोरोना संक्रमण पर कंट्रोल पाया गया है. आगरा में इस दौरान करीब 20 प्रतिशत मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं. प्रशासन द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा में इस समय 5 प्रतिशत से भी कम मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है. आगरा में इस समय 852 मरीजों का ही कोरोना का इलाज चल रहा है. यानी आगरा में 23 दिन के अंदर करीब 3700 मरीज इस संक्रमण से ठीक हुए हैं.

डीएम ने भी लॉकडाउन को बताया असली वजह
आगरा के डीएम पीएन सिंह ने भी कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए आंशिक लॉकडाउन को सबसे बड़ी वजह बताया है. उन्होंने लगातार संक्रमण पर काबू होता देख शासन की ओर से लगाए गए आंशिक लॉकडाउन को अपने ट्विटर एकाउंट से धन्यवाद भी दिया है.

30 अप्रैल 2021 को कोरोना की ये थी स्थिति

23 मई 2021 को आगरा में अब ये है स्थिति

Image
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!