आगरालीक्स ..(Agra News 24th May).आगरा में दिनदहाड़े डॉक्टर की कोठी में घुसे बदमाश, बंधक बनाकर लूट।आगरा के केके नगर,सिकंदरा में डॉ रजनीकांत कोठी है, सोमवार दोपहर में दिनदहाड़े बदमाश उनकी कोठी में घुस आए। हथियार के बल पर डॉक्टर और परिजनों को बंधक बनाने के बाद लूटपाट की। कैश, ज्वैलरी और लैपटाप लूट कर बदमाश फरार हो गए।
स्कूटी और सीसीटीवी की डीबार भी ले गए बदमाश
बेखौफ बदमाश हथियार के बल पर लूट करने के बाद कैश, ज्वैलरी के साथ ही स्कूटी और सीसीटीवी की डीबार भी लूट कर ले गए। जिससे उनके बारे में पता न चल सके। एसपी सिटी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया है।
सडक पर लोगों की आवाजाही और बदमाश करते रहे लूट
केके नगर में डॉ रजनीकांत का रोड पर ही घर है, सडक पर लोगों की लगातार आवाजाही बनी रही। बेखौफ बदमाश कोठी में घुसे और लूटपाट कर फरार हो गए। एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे के नेत्रत्व में पुलिस टीम बदमाशों की धरपकड में लगी हुई हैं।