आगरालीक्स..(Agra News 25th May) आगरा में कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेखौफ बदमाशों ने ताबडतोड वारदात की, 146 वारदात हुई हैं।
आगरा में सोमवार को केके नगर, सिकंदरा में डॉ रजनीकांत और उनके परिजनों को बंधक बनाकर बदमाश 11 लाख लूट ले गए, स्कूटर और डीवीआर भी ले गए, पुलिस जांच में जुटी हुई है। कोरोना कर्फ्यू में आगरा में वारदात लगातार बढी हैं। कोरोना कर्फ्यू में हुई कई वारदात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, वारदात करने वालों को पुलिस पकड नहीं सकी है।
कोरोना कर्फ्यू में हुई वारदात
डकैती -2
लूट -3
घर में चोरी -36
वाहन चोरी -100
हत्या -5
7 टीमें गठित की
दिनदहाड़े डॉक्टर के घर बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात के बाद एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे और थाना पुलिस पहुंच गई. इसके बाद आईजी और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस का कहना है कि बदमाशों के हुलिए की पहचान से प्रयास किया जा रहा है. घटना की जांच के लिए 7 टीमों का गठन किया गया है. आईजी नवीन अरोरा का कहना है कि रास्ते के एक सीसीटीवी से पहचान की जा रही है. शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा.