आगरालीक्स.(Agra News 25th May). आगरा में युवती के पास फोन आ रहा है, एस्कार्ट सर्विस ज्वाइन कर लो, एक दिन ग्राहक के साथ रहो, अच्छी कमाई होगी, कोरोना काल में में नौकरी नहीं है.
आगरा की युवती ने छह महीने पहले नौकरी के लिए आनलाइन आवेदन किया था, पिछले कुछ दिनों से युवती के पास एक युवक का फोन आने लगे, युवक उससे एस्कार्ट सर्विस बनने का दबाव बनाने लगा, अच्छी सैलरी और कमीशन मिलता है, युवती ने युवक को डांट लगा दी, लेकिन वह इसके बाद भी नहीं माना और उसे फोन कर एस्कार्ट सर्विस ज्वाइन करने का लगातार दबाव बना रहा है।
तुम्हारी जैसी युवतियों की बहुत है जरूरत
युवक लगातार युवती को फोन कर रहा है, उससे कह रहा है कि तुम्हारी जैसी युवतियों की बहुत जरूरत है एस्कार्ट सर्विस के लिए। एस्कार्ट बन जाओ और अच्छी सैलरी मिलेगी, युवक ने पूछा तुम्हारा कार्यालय कहां है तो कहा कि पहले आगरा में था अब दिल्ली में शिफ्ट कर दिया है।
महिला हेल्प लाइन पर शिकायत
इस मामले की युवती ने शिकायत महिला हेल्प लाइन पर की, युवती के पास जिस नंबर से फोन आ रहा था उसे ब्लॉक कर दिया है। नंबर फर्जी आईडी पर जारी हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।