आगरालीक्स…(25 May 2021 Agra) देश में ‘ताऊते’ आया तो आगरा में हुई जोरदार बारिश. अब ‘यास’ का साया. जानिए क्या रहेगा आगरा में इसका असर
पूर्वी यूपी में रहेगा असर
देश के अंदर हाल ही में आए ताऊते तूफानका काफी असर देखा गया था. चार राज्यों, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा में इसका काफी प्रभाव देखा गया था, लेकिन इसका असर उत्तर भारत तक था. चक्रवात ताऊते का असर ही था कि आगरा में बीते बुधवार को जोरदार बारिश हुई थी. तापमान सामान्य से 17 डिग्री तक नीचे गिर गया था और लोगों को मई के गर्म माह में ठंड लग रही थी. अब एक बार फिर देश में एक तूफान का साया है जो कि बंगाल की खाड़ी से उठ रहा है. मौसम विभाग का पूर्वानमान है कि इस तूफान का असर उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों तक रहेगा. पश्मिची उत्तर प्रदेश में इसका कोई खासा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा.
तापमान में होगी बढ़ोतरी
इधर मौसम विभाग का कहना है कि आगरा सहित पश्चिमी यूपी में यास का कोई असर नहीं होगा. तापमान में बढ़ोतरी होगी. आगरा में इस समय अधिकतम तापमान 36 डिग्री चल रहा है जबकि न्यूनतम तापमान23 डिग्री सेल्सियस दर्ज है. हालांकि ये सामान्य से नीचे है, लेकिन आगरा में इस समय धूप खिल रही है. गर्मी भी बढ़ी है. हवाएं कम चल रही हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.