आगरालीक्स..(.Agra News 26th May) .आगरा में एसपी सिटी, चौकी प्रभारी सहित छह नामजद और 20 अज्ञात पर परिवाद दर्ज।
आगरा के आरबीपुरम, यमुना पार निवासी पंकज उपाध्याय 18 अप्रैल को घर में बनी दुकान से जरूरी सामान निकाल रहे थे, तभी फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी विनीत राणा अपने साथ चार पांच पुलिसकर्मियों को लेकर पहुंच गए। लॉकडाउन में दुकान खोलने का आरोप लगाते हुए मूक बधिर मां किरन देवी से मारपीट की, पत्नी ज्योति, पिता प्रमोद उपायाय, भाई हरि गोपाल, भाभी वर्षा के साथ मारपीट की और धमकी देकर चले गए। मुकदमा दर्ज कर माता पिता, पत्नी, भाई और भाभी को अरेस्ट कर लिया, सभी की पिटाई करने के बाद जेल भेज दिया, स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके खिलाफ आवाज उठाने पर गंभीर धाराएं हटाई गईं और जमानत मिल सकी। इस मामले में स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद सहित छह नामजद पुलिस कर्मी और 20 अज्ञात के खिलाफ परिवाद प्रस्तुत किया। कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर वादी के बयान के लिए नौ जून की तारीक नियत की है।