अलीगढ़लीक्स…(Aligarh News 28th May) अलीगढ़ में ठेके से शराब खरीदकर पीने वाले 11 लोगों की मौत, अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ, खंडवा, छेरत में शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ी, अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, सुबह तक करसुआ में 7 लोगों की मौत हुई थी और 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर थे।
डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि करसुआ, खंडवा, छेरत वह अस्पताल में कुल मृतकों की संख्या 11 हो गई। अलीगढ़ के गांव करसुआ और अंडला में शराब से हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। एडीएम प्रशासन मजिस्ट्रेटी जांच करेंगें। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में दोषियों को अधिकतम सजा दी जाएगी। पुलिस टीम भी जांच कर रही है।
शराब पीने वाले जिनकी मौत हुई
1- 65 वर्षीय इस्लामुद्दीन पुत्र बशीर निवासी नई आबादी दादरी( गौतम बुद्ध नगर)
2- 35 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी करसुआ, लोधा
3- 40 वर्षीय महेशपाल पुत्र रमेश चंद्र निवासी करसुआ,लोधा
4- 28 वर्षीय सुनील पुत्र धर्मा निवासी करसुआ, लोधा
5- 34 वर्षीय अवनीश पुत्र अशोक कुमार निवासी दतिया (प्रतापगढ़)
6- 50 वर्षीय लल्लन पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी समस्तीपुर (बिहार)
7- 45 वर्षीय महेश पुत्र रघुवीर निवासी राम नगला (मथुरा)
जेएन मेडिकल कालेज भेजे गए लोग
1- ओमप्रकाश
2- सोनपाल
3 – पप्पू निवासी करसुआ, लोधा
4- ओम दत्त रावत
5- विजेंद्र प्रकाश रावत
6 – रंजीत निवासी अंडला, खैर