मथुरालीक्स…मथुरा में 8 नये कोरोना मरीज मिले तो 32 हुए ठीक, लेकिन 3 मरीजों की बीते 24 घंटे के अंदर हुई मौत. पढ़ें मथुरा में कोरोना का पूरा अपडेट
8 नये कोरोना मरीज मिले
मथुरा में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है बीते 24 घंटे के अंदर मथुरा में 8 नये कोरोना मरीज मिले हैं तो वहीं 32 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. लेकिन चिंता की बात ये है कि बीते 24 घंटे के अंदर जिले में 3 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. जिले में अबतक 20201 कोरोना मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 19524 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए. फिलहाल मथुरा में 366 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. मथुरा में अब तक 311 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.