आगरालीक्स.(.Agra News 20th June). आगरा में स्मार्ट सिटी में घटिया काम हो रहा है, जंग लगी सरिया इस्तेमाल की जा रही हैं। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों और ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।
स्मार्ट सिटी, आगरा के सीईओ, नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे का मीडिया से कहना है कि डीएम के आदेश पर लोक निर्माण विभाग की टेक्नीकल टीम ने स्मार्ट सिटी के कार्यों कीक जांच की। स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जा रहे आरसीसी के नाले से लेकर सडक में मानकों का पालन नहीं किया गया है। जंग लगी सरिया का इस्तेमाल किया गया है। अनुभवहीन कर्मचारियों से कार्य कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट पर नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने देव कंस्ट्रक्शन और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को नोटिस देकर पांच दिन में जवाब मांगा है।
जलभराव की समस्या को लेकर सहायक नगर आयुक्त का घेराव
यमुना पार के घाट बजरिया में जलभराव की समस्या को लेकर लोगो में आक्रोश है, यहां शनिवार को सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला जांच करने के लिए पहुंचे, लोगों ने उनका घेराव किया और महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।