अलीगढ़लीक्स…हरदुआगंज स्थित श्री भगवान दास हॉस्पिटल के तत्वावधान में हॉस्पिटल के एमडी मनीष यादव के सुपुत्र विभान राज यादव के जन्मदिवस पर अलीगढ़ चैरिटेबल ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ आईआईएमटी के प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत ने फीता काट कर किया। शिविर में मनीष यादव, तेजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ डेनिस, सानू, पीयूष गौड़, जैद वाहिद, हिमांशु रावत, रिंकू चौधरी आदि 19 लोगों ने रक्तदान किया।

मुख्य अतिथि शंभू केएन सिंह रावत ने बताया कि रक्तदान महादान है, जिससे स्वयं तो स्वस्थ रहते ही हैं और 4 अन्य को भी जीवनदान मिलता है। श्री भगवान दास हॉस्पिटल के एमडी मनीष यादव ने बताया कि हरदुआगंज में श्री भगवान दास हॉस्पिटल हर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है और हर व्यक्ति के बजट में भी आता है। इस दौरान ब्लड बैंक अध्यक्ष इंद्रेश कुमार, सचिव सतेंद्र पाल सिंह, डॉ आज़म अंसारी, गजेन्द्र सिंह, ऊषा वर्मा आदि उपस्थित थे।