आगरालीक्स ..(Agra News 20th June).आगरा में घर से निकलने से पहले खबर पढ लें, 15 दिन के लिए व्यस्ततम मार्ग बंद कर दिया गया है।
आगरा में 21 जून से आगरा का व्यस्ततम मार्ग कहलाने वाला सेंट जॉन्स से लोहामंडी मार्ग 15 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 21 जून से पांच जुलाई तक यह मार्ग बंद रहेगा। 21 जून से सेंट जॉन्स होकर लोग लोहामंडी की ओर न जा सकेंगे और नही आ सकेंगे।
इसलिए बंद किया गया मार्ग
आगरा नगर निगम के अधिशासी अभियंता द्वारा 21 जून से 5 जुलाई तक सेंट जॉन्स—लोहामंडी मार्ग पर शहजादे लाल, अनिल कुमार जैन के सामने एवं शाही मस्जिद के पास नाली एवं पुलिया का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य को देखते हुए 21 जून से 5 जुलाई तक सेंट जोन्स चौराहा से लोहामंडी चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात आवागमन के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
ये है रूट डायवर्जन
1-सेंट जोन्स से लोहामंडी की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन हरीपर्वत चौराहा होकर देहली गेट से मदिया कटरा होकर लोहामंडी की ओर जा सकेंगे.
2-इसी तरह लोहामंडी से सेंट जोन्स की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहन मदिया कटरा से देहली गेट होते हुए हरीपर्वत चौराहा से एमजी रोड होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.