आगरालीक्स… (Agra News 21st June)आगरा में श्री पारस हॉस्पिटल प्रकरण में कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी।
आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल मामले में 18 जून को प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट दी, इसमें 26 और 27 अप्रैल को हॉस्पिटल में 16 मरीजों की मौत हुई, लेकिन एक भी मरीज की मौत आक्सीजन की कमी से नहीं हुई थी। इस रिपोर्ट का विरोध किया जा रहा है।
योगी सरकार मुर्दाबाद के लगाए नारे
सोमवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने एमजी रोड पर प्रदर्शन किया। योगी सरकार मुर्रादाबाद के नारे लगाए, श्री पारस हॉस्पिटल प्रकरण में प्रशासन की रिर्पोट पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
डॉ अरिंजय जैन को फांसी दो
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पोस्टर लेकर खडे रहे, पोस्टर में लिखा था डॉ अरिंजय जैन को फांसी दो फांसी दो, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।