आगरालीक्स.. आगरा में चार घंटे में कोरोना का एक नया केस, सक्रिय केस 85 हुए।
आगरा में सोमवार को कोरोना के छह नए केस आए हैं, इस तरह हर चार घंटे में कोरोना वायरस का एक नया केस आगरा में मिला है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 25645 तक पहुंच गई है।
85 हुए सक्रिय केस
आगरा में कोरोना के छह नए केस आए हैं और पांच मरीज ठीक हो गए। कोरोना के नए केस कम होने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। आगरा में 25109 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब 85 ही सक्रिय केस हैं। आगरा में कोरोना पॉजिटिव 85 मरीज हैं, जबकि अप्रैल में 4500 तक सक्रिय केस पहुंच गए थे।
4511 की कोरोना की जांच, एक भी मौत नहीं
आगरा में बीते 24 घंटे में 4511 लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी है। आगरा में 11 लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। सोमवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। 451 से कोरोना की अभी तक मौत हुई है।
