आगरालीक्स..(Agra News 22nd June) आगरा में कोरोना के केस में मामूली उछाल, 24 घंटे में कोरोना के सात नए केस मिले हैं, पिछले कुछ दिनों से चार से पांच नए केस सामने आ रहे थे।
आगरा में बीते 24 घंटे में कोरोना के सात नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25652 हो गई है। कोरोना के नए केसों में अनलॉक होने के बाद मामूली उछाल आया है लेकिन लोग बाजारों में बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं। इससे कोरोना के केस तेजी से बढ सकते हैं।
15 मरीज हुए ठीक, 77 नए केस
आगरा में 24 घंटे में कोरोना के 15 मरीज ठीक हुए हैं, इसमें से अधिकांश मरीज अपने घर पर रहकर ही इलाज करा रहे थे। आगरा में 25124 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं, अब 77 सक्रिय केस हैं, यानी 77 कोरोना के मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है।
4852 की कोरोना की जांच
आगरा में 24 घंटे में 4852 लोगों की कोरोना की जांच की गई। 11 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।
