आगरालीक्स..Breaking . आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने घोषित की प्रत्याशी,
भाजपा ने फतेहाबाद की पंचायत सदस्य मंजू भदौरिया को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। मंजू भदौरिया पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह की पुत्रवधु हैं। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से तीन दावेदार थे, यह सीट महिला के लिए आरक्षित है। सपा छोडकर भाजपा में आए पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह की पुत्रवधु मंजू भदौरिया सहित तीन दावेदार के नाम सामने आए थे।
26 जून से होगा नामांकन, तीन जुलाई को मतदान
जिला पंचायत के 51 सदस्य हैं, इसमें से अध्यक्ष चुना जाना है। बहुमत के लिए 26 सदस्य चाहिए। 26 जून को जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा और तीन जुलाई को मतदान के बाद अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।
51 सदस्यों में से 20 बसपा समर्थित
जिला पंचायत सदस्य के 51 पद हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 20 पदों पर बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जबकि बसपा समर्थित 18 सदस्य हैं, इसके अलावा निर्दलीय सदस्य हैं। बसपा को छह सदस्य और चाहिए, बसपा के सदस्यों के समर्थन के बिना जिला अध्यक्ष पद पर काबिज होना संभव नहीं है, बसपा ने अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।