आगरालीक्स.(.Agra News 26th June). आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने नामांकन किया, आज ही नामांकन होने हैं, अभी एक ही नामांकन हुआ है।
आगरा में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन हुए। एक ही दिन नामांकन होना है। दोपहर दो बजे भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने नामांकन किया, मंजू भदौरिया पूर्व विधायक, फतेहाबाद राजेंद्र सिंह की पुत्र वधु हैं। इस पद पर भाजपा के तीन दावेदार थे, लेकिन टिकट मंजू भदौरिया को मिला। अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए थे। इसमें से एक ही नामांकन पत्र जमा हुआ है, उम्मीद है कि भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया निर्विरोध चुन ली जाएं।
तीन जुलाई को मतदान
जिला पंचायत के 51 सदस्य हैं, इसमें से अध्यक्ष चुना जाना है। बहुमत के लिए 26 सदस्य चाहिए। 26 जून को जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा और तीन जुलाई को मतदान के बाद अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।
51 सदस्यों में से 20 बसपा समर्थित
जिला पंचायत सदस्य के 51 पद हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 20 पदों पर बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जबकि बसपा समर्थित 18 सदस्य हैं, इसके अलावा निर्दलीय सदस्य हैं। बसपा को छह सदस्य और चाहिए, बसपा के सदस्यों के समर्थन के बिना जिला अध्यक्ष पद पर काबिज होना संभव नहीं है, बसपा ने अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।