आगरालीक्स…..(Agra News 29th June) आगरा की जिला जेल में गैंगरेप के आरोपी ने की सुसाइड, पति के सामने महिला से रेप के आरोप में जेल में था बंद।
आगरा की जिला जेल में सोमवार की रात को शाहदरा निवासी 25 साल का योगेश दो मंजिला बैरक की छत पर जाने वाली सीढियों के बंद दरवाजे पर सापफी से फांसी पर फंदा बनाकर लटक गया। बैरक का दरवाजा चेक करने पहुंचे बंदीरक्षक ने उसे लटका हुआ देखा, अधिकारियों को सूचना दी गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया।
पति के सामने पत्नी के सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में था जेल में बंद
शाहदरा निवासी महिला की शादी एत्मादपुर में हुई थी, 29 मार्च 2021 को वह अपने पति के साथ बाइक से एत्मादपुर से शाहदरा आ रही थी। आरोप है कि शाहदरा निवासी योगेश 25 साल, गौरीशंकर और मोनू ने उसे रोक लिया। झरना नाले के पास जंगल में ले जाकर पति के सामने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने योगेश को दो अप्रैल को जेल भेज दिया था, तीनों ही आरोपी जेल में हैं।
सर्किल नंबर एक के अहाते नंबर आठ में करना था शिफ्ट
योगेश से पुलिस ने युवती के पति से लूटी हुई रकम सहित अरेस्ट किया था और दो अप्रैल को जेल भेज दिया था। योगेश को जिला जेल में सर्किल नंबर एक के आठ नंबर अहाते में दो मंजिला नई बैरक में शिफ्ट यिका जाना था।