आगरालीक्स ..(Citizen Journalist) आगरा में अब्बूउल्लाह दरगाह के सामने टैंकर ने कार को चपेट में लिया, हादसे में हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, कार में बैठे युवक और युवती बाल बाल बच गए।
आगरा में रविवार को सुबह नौ बजे अब्बूउल्लाह दरगाह के पास तेज स्पीड से टैंकर आ रहा था, कट के पास टैंकर ने कार को चपेट में ले लिया। कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गए।
बाल बाल बच गए
कार में बैठे युवक युवती हादसे में बाल बाल बच गए। पुलिस ने टैंकर चालक को पकड लिया है, कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।