आगरालीक्स (Agra News 16th July)..आगरा में गर्मी और उमस है, तापमान कम नहीं हो रहा है और बारिश भी नहीं, मौसम विभाग का अनुमान।
आगरा में शुक्रवार को धूप से तापमान लगातार बढ रहा है, गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। गर्मी बढती जा रही है और बारिश की संभावना कम हो रही है।
रविवार को हुई थी बारिश
आगरा में मानसून की पहली बारिश रविवार को हुई थी, 34 एमएम बारिश हुई। इसके बाद से बारिश नहीं हुई है, लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है।
18 और 19 जुलाई को बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को मौसम बदल जाएगा और 18 और 19 जुलाई को बारिश हो सकती है। बारिश से गर्मी से भी राहत मिल जाएगी, इससे पहले भी मौसम विभाग बारिश का पूर्वानुमान जारी कर चुका है लेकिन बारिश नहीं हो रही है।