आगरालीक्स…(16 July 2021 Agra News) आगरा में एक सप्ताह पहले हुई थी बारिश, उसके बाद से भीषण गर्मी है. शुक्रवार को तो आगरा में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड. जोरदार बारिश इस दिन होगी
सामान्य से 7 डिग्री अधिक है तापमान
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक यानी 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 29.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा. आगरा का तापमान इतना अधिक होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. लोग गर्मी में बेचैन है. कई लोग तो गर्मी से संबंधित बीमारियों से भी ग्रसित हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं जिनमें से आगरा दूसरा सबसे गर्म शहर शु्क्रवार को रहा. केवल झांसी ही ऐसा शहर है जिसका अधिकतम तापमान आगरा से .2 अधिक रहा.
बारिश पर फेल हो रहे पूर्वानुमान
इधर आगरा में बारिश पिछले रविवार को हुई थी. इसके बाद बादल तो छाए हैं लेकिन बारिश नहीं हुई है. लोग गर्मी से परेशान हैं और बारिश का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग हर बार बारिश होने का पूर्वानुमान तो लगाता है लेकिन बारिश है कि होने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि मौसम विभाग को पूरी उम्मीद है कि आगरा में एक बार फिर रविवार को जोरदार बारिश की संभावना है.
| 17-Jul | 29.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
| 18-Jul | 28.0 | 33.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers | |
| 19-Jul | 26.0 | 30.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers | |
| 20-Jul | 25.0 | 33.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
| 21-Jul | 25.0 | 34.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm | |
| 22-Jul | 25.0 | 35.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |