Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Heavy Crowd of devotees in Banke Bihari temple Vrindavan, rules are being broken
टॉप न्यूज़मथुरालीक्स

Heavy Crowd of devotees in Banke Bihari temple Vrindavan, rules are being broken

191

आगरालीक्स…(20 July 2021 Mathura News) बांके बिहारी मंदिर पर दर्शनों को भक्तों की ऐसी भीड़ कि मंदिर प्रशासन को लिखना पड़ गया एसएसपी को लैटर. बताई ये वजह

ठाकुर बांके बिहारी के दर्शनों को हमेशा भक्त व्याकुल रहते हैं. रोज हजारों लोग ठाकुर जी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंंचते हैं. कोरोनाकाल में भक्तों की संख्या कम नहीं हो रही है. पिछले कुछ दिनों से तो यहां भक्तों की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई है कि मंदिर प्रबंधन को भी भक्तों की संख्या देखकर परेशानी होने लगी. उनकी परेशानी जायज है क्योंकि इस समय कोविड काल चल रहा है और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ये भीड़ किसी भी हालत में सही नहीं है. लेकिन भीड़ है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही है. मंदिर प्रबंधन की सारी व्यवस्थाएं बदहाल नजर आ रही हैं.

इसके कारण बढ़ी भीड़
मंदिर प्रशासन के अनुसार मथुरा के जिला प्रशासन ने इस बार मुड़िया मेला को निरस्त कर दिया है, जिसके कारण भक्तों का सर्वाधिक दबाव ठाकुर बांके बिहारी जी के मंदिर की ओर आ गया है. मंदिर प्रशासन भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन से पुख्ता व्यवस्था करने के साथ श्रद्धालुओं से भी कोविड के नियमों के तहत ही दर्शन व्यवस्था में सहयोग की अपील की है. उन्होंने बताया कि हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं. लोगों से कोविड को लेकर जारी नियमों का पालन करने की अपील की जाती है लेकिन इसके बावजूद नियम टूट रहे हैं. मंदिर के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मी भी श्रद्धालुओं को रोकने में असहाय हो रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्चना सिंह इस संबंध में एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर को एक पत्र लिखा है. पत्र में उनहोंने मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने तथा कोविड के नियमों का पालन करवाने के लिए समुचित व सुगम दर्शन व्यवस्था बनाई जाए के लिए कहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

error: Content is protected !!