आगरालीक्स..(Agra News 21st July) आगरा में आज वैक्सीन लग रही है, 68 केंद्र पर वैक्सीन लगाई जाएगी। जाने कैसे लगवा सकते हैं वैक्सीन।
आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं, बुधवार को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों सहित 68 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही लोग पहुंच रहे हैं।
कोविन एप पर कुछ केंद्रों के स्लाट खाली
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन एप पर स्लाट बुक कराने हैं लेकिन कुछ केंद्रों के स्लाट खाली हैं। इन केंदों के स्लाट बुधवार सुबह भी बुक किए जा सकते हैं। स्लाट बुक कराने के बाद केंद्र पर वैक्सीन लगवाने पहुंच सकते हैं। इसमें परेशानी नहीं आएगी।
केंद्र पर भी पंजीकरण किए जा रहे बुक
वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर भी पंजीकरण किए जा रहे हैं। अपने नजदीक के केंद्र पर आधार कार्ड लेकर पहुंचे, वैक्सीन की डोज उपलब्ध होने पर पंजीकरण के बाद वैक्सीन लगाई जा सकती है।
28 हजार वैक्सीन की डोज मिली
वैक्सीन की लगातार कमी चल रही है और वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या अधिक है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 28 हजार डोज मिल सकती है।