अलीगढ़लीक्स(चमन शर्मा)… सिकंदराबाद मंडी समिति से अलीगढ़ आए वीरेंद्र चंदेल ने गुरूवार को अलीगढ़ मंडी समिति के सचिव का चार्ज ले लिया। वीरेंद्र चंदेल को एक सक्रिय और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। नवागत मंडी समिति सचिव वीरेंद्र चंदेल ने पदभार ग्रहण करने के बाद बताया कि वीरेंद्र चंदेल का जन्म मेरठ में हुआ, सरकारी सेवा में आने के बाद वह स्याना बुलंदशहर, गाजियाबाद, बिजनौर, मेरठ आदि जगहों पर अपनी सेवाऐं दीं। मंडी समिति सचिव वीरेंद्र चंदेल ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुऐ कहा कि शासन की नीतियों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
जो भी शासन द्वारा लक्ष्य और जिम्मेदारी जी जाऐगी, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से और जनहित में किया जाएगा। मंडी समिति सचिव वीरेंद्र चंदेल ने अपने आपको जनता का नौकर बताते हुए कहा कि जनता के नौकर हैं, उनका नमक खाते हैं, तो उसका फर्ज भी अदा करना चाहिए।
विगत 26 जून 2019 को अशोक सिंह सौलंकी ने मंडी समिति सचिव का पदभार ग्रहण किया, जिनका 2 साल बाद ही सहारनपुर के लिए ट्रांसफर हो गया।