आगरालीक्स.. (Agra News 27th July)आगरा में देश भर के रेडीमेड गारमेंट से जुडे कारोबारी जुटेंगे, बाजार को पटरी पर लाने के लिए आगरा में चार दिवसीय रेडीमेड गारमेंट फेयर आयोजित किया जा रहा है।
आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन द्वारा आगरा रेडीमेड गारमेंट फेयर 2021 का आयोजन नौ से 12 अगस्त तक किया जा रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि चार दिवसीय रेडीमेड गारमेंट फेयर का आयोजन दीपावली, शादी समारोह और विंटर कलेक्शन में क्या नया होगा, इस लिहाज से किया जा रहा है।
80 कंपनिया और 100 से अधिक मैन्यूफेक्चरर्स के आने का दावा
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि नौ से 12 अगस्त तक होने जा रहे आगरा रेडीमेड गारमेंट फेयर 2021 में देश भर से 100 कंपनिया शामिल होंगी। इसके साथ ही 100 से अधिक मैन्यूफेक्चरर्स के फेयर में शामिल होने की उम्मीद है। यहां कंपनिया अपने नए कलेक्शन का प्रदर्शन करेंगी, आर्डर भी मिलेंगे, उम्मीद है कि कोरोना के बाद बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है वह फेयर से दूर हो जाए।