आगरालीक्स..(Agra News 29th july) आगरा में यमुना लबालब हो गई है, पहाडों पर भारी बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ रहा है, आगरा में यमुना में पानी लो फ्लड लेवल से आठ फीट नीचे है।
पहाडों पर बारिश हो रही है, कई जगह बादल फट गए हैं, इसके बाद यमुना में पानी छोडा जा रहा है। हथनी कुंड से लगातार पानी छोडे जाने से यमुना का जलस्तर बढने लगा है, मथुरा और आगरा में यमुना का जलस्तर पिछले 48 घंटे में कई फीट बढ गया है।
लो फ्लड लेवल से आठ फीट नीचे बह रही यमुना
आगरा में गर्मियों में यमुना में बहुत कम पानी रह गया था, पहाडों के साथ आगरा में हुई बारिश के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ रहा है। आगरा में गुरुवार को जलस्तर 487 फीट तक पहुंच गया। आगरा में लो लो फ्लड लेवल 495 फीट है। आगरा में अभी लो फ्लड लेवल से आठ फीट नीचे यमुना बह रही हैं।
510 फीट है फ्लड लेवल, 10 साल पहले यमुना किनारे की कॉलोनियों में भर गया था पानी
आगरा में फ्लड लेवल 510 फीट है। फ्लड लेवल से यमुना बहुत नीचे बह रही हैं। आगरा में 10 साल पहले दयालबाग की यमुना किनारे बनी कॉलोनियों में यमुना का पानी भर गया था, यह क्षेत्र डूब क्षेत्र में आता है।